Thursday, January 24, 2013

गुल -गोस्त

  1.                     इक था चिंटू इक थी गुडिया दोनों बन गए दोस्त
                        बीच सडक पर दौड़ लगाते बन बैठे गुल गोस्त 
      
    हबडम- गबडम, हल्लम गुल्ल्म  शैतानी के तीर चलाते
    खुल्लम खुल्लम , भूल भडडक्कम,घूम घूम कर चने चबाते
    माँ की झिडकी , दादी की घुड़की चिकुटी  खा कर चीखा  बंटी
    खेल खिलौने तोड़ फोड़ कर , बजा देते  खतरे की घंटी
    भूल भुलैया गाँव  चोपया फिरते चारो ओर  

    इक था चिंटू इक थी गुडिया दोनों बन गए दोस्त
    बीच सडक पर दौड़ लगाते बन बैठे गुल गोस्त

    कान पिल्ले का जाकर  खींचा, उठा टांग पर ऊचा नीचा
    कुतिया ने जबड़े को भींचा , नाप लिया फिर  आगा पीछा
    हईया हईया ता- ता थईया भागे देखो चिंटू -गुड़िया
    नदी मुहाने ताने बाने बन बैठे आफत की पुड़िया
          चैन मिले ना बाग़ बगीचे, भागे काका सुनकर शोर

    इक था चिंटू इक थी गुडिया दोनों बन गए दोस्त
    बीच सडक पर दौड़ लगाते बन बैठे गुल गोस्त



  •